कवर्धाछत्तीसगढ़राजनीति

सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सरिता संतोष मिश्रा 754 वोटों से विजयी

कवर्धा : कबीरधाम जिले की नगर पंचायत सहसपुर लोहारा अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 754 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

मतगणना के बाद घोषित परिणामों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा को 1949 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 1187 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अजय यादव को 1018 मत प्राप्त हुए। चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अजय यादव ने भी कड़ी टक्कर दी, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और अंततः निर्णायक जीत हासिल की।

भाजपा की इस जीत के बाद सहसपुर लोहारा सहित पूरे क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही पार्टी नेताओं ने इसे प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास की जीत बताया।

वहीं उपचुनाव के नतीजों ने नगर पंचायत की स्थानीय राजनीति में भाजपा की स्थिति को और मजबूत कर दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह जीत आगामी स्थानीय चुनावों के लिए भाजपा के लिए उत्साहवर्धक साबित होगी।

मतों का विवरण

भाजपा (सरिता संतोष मिश्रा) – 1949 वोट

कांग्रेस (रोशन वैष्णव) – 1187 वोट

निर्दलीय (अजय यादव) – 1018 वोट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button