कबीरधामछत्तीसगढ़राजनीति

कबीरधाम : राजेन्द्र चंद्रवंशी बनाए गए भाजपा जिलाध्यक्ष, चुनाव प्रभारी रजनीश सिंह की उपस्थिति में हुई घोषणा

राजेन्द्र चंद्रवंशी बनाए गए भाजपा जिलाध्यक्ष

कवर्धा : जिले में भाजपा संगठन द्वारा राजेन्द्र चंद्रवंशी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, आज कवर्धा स्थित विवेकानंद भवन में जिलाध्यक का बनाया गया जहां , छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय और पंडरिया विधायक भावना बोहरा और भाजपा कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में नाम का ऐलान किया गया।

आपको बता दे कि वर्तमान में राजेंद्र चन्द्रवंशी भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर है. इसके पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और जनपद पंचायत बोड़ला के अध्यक्ष प्रतिनिधि रह चुके है। वहीं प्रदेश में भाजपा संगठन ने जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए 5 और 6 जनवरी की तिथि तय की थी।

पांच जनवरी को जहां  15 जिलों में चुनाव हुआ,वहीं 6 जनवरी को 19 जिलों में चुनाव  करवाने के बाद जिलाध्यक्षों का ऐलान किया गया, आज कवर्धा भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया अध्यक्ष की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उमंग बधाईयां जारी है…

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page