छत्तीसगढ़

CG WEATHER UPDATE : इन जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने ये दिया ये अपडेट

छत्तीसगढ़ में बारिश: 9 जिलों में होगी आज बारिश

छत्तीसगढ़ : कई जिलों में बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने प्रदेश कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद प्रदेश में ठंड एक बार फिर बढ़ सकता है। जानकारी के अनुश्री छत्तीसगढ़ के करीब 9 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 140 समुद्री मील की गति से जेट स्ट्रीम हवाएं सक्रिय हैं. 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है

प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा नानगुर (जिला बस्तर) में 38.4 मिमी दर्ज की गई. वर्षा के मुख्य आंकड़ों के अनुसार, 6 दिसंबर 2024 को नानगुर और सुकमा में 4 सेमी, छिंदगढ़, गदिरस, बस्तानार, कोंटा और जगदलपुर में 2 सेमी तथा कुछ अन्य स्थानों में इससे कम वर्षा हुई।इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 33.0°C बालोद के AWS स्टेशन में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1°C अंबिकापुर में रहा।

8 दिसंबर को सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी, जिससे मौसम ठंडा रहेगा। रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के बीच में है।

पिछले 4 दिनों से प्रदेश के किसी भी इलाके में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। 9 और 10 दिसंबर से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इससे कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। वहीं लोग सुबह से ठंड से बचने अलाव का सहारा लेते दिखे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page