रायपुर : पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार के बंगले पर आग लग गई है। ये आग बंगले के कंप्यूटर रूम में लगी। इस आग में अलमारी में रखें दस्तावेज जलकर खाक हो गए है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है।
बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही गंज थाना की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि शुरुआती जानकारी में आगजनी से किसी व्यक्ति को नुकसान की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री का बंगला आज खाली किया जा रहा था। इसी दौरान बंगले के कंप्यूटर रूम में आग लगने की घटना हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि जब बंगले के कंप्यूटर रूम में आग लगी तो इस दौरान पूर्व मंत्री रुद्र गुरु भी वहां मौजूद थे।
Follow Us