कबीरधाम : Junior Doctors Association (JDA) Chhattisgarh ने JDA Kabirdham की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन की ओर से 12 सितंबर 2026 को जारी घोषणा में नई टीम के पदाधिकारियों, सलाहकारों और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों का ऐलान किया गया है।
नई कार्यकारिणी में डॉ. इशिता मंडल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. धीरज कुमार श्याम और डॉ. प्रियल दुबे को महासचिव, डॉ. एस. आदित्य को सचिव तथा डॉ. रोमा ध्रुव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
कार्यकारिणी में डॉ. सरिता दानसेना और डॉ. संध्या देशलहरे को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. ऋषभ जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डॉ. तरुण ठाकुर, डॉ. देवेंद्र प्रजापति, डॉ. पलक कोसम, डॉ. माधव शर्मा और डॉ. अभास हरवानी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
डॉ. अरुण मार्को और डॉ. जतिन दत्ता मुख्य सलाहकार
JDA Kabirdham की नई कार्यकारिणी में डॉ. अरुण मार्को और डॉ. जतिन दत्ता को मुख्य सलाहकार तथा डॉ. जीतेंद्र जायसवाल को सलाहकार नियुक्त किया गया है।
मेडिकल विद्यार्थियों और युवा चिकित्सकों के मुद्दों पर रहेगा फोकस
JDA Chhattisgarh ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि नई टीम मेडिकल विद्यार्थियों और युवा चिकित्सकों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने, उनके अधिकारों एवं कल्याण के लिए प्रभावी रूप से कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
संगठन के अनुसार, नई टीम UG, Intern और PG विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी काम करेगी। साथ ही JDA Kabirdham को प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों एवं JDA टीमों के साथ मजबूत और व्यापक समन्वय स्थापित करने वाली टीम के रूप में विकसित करने की अपेक्षा जताई गई है।
21 सितंबर की प्रस्तावित स्ट्राइक से पहले प्रदेशभर में बैठकें
JDA Chhattisgarh की ओर से जारी विशेष सूचना के अनुसार, 21 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक से पहले JDA रायपुर, JDA बिलासपुर और JDA जगदलपुर की टीमें प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में बैठक के लिए पहुंचेंगी। जहां तक संभव होगा, जिला चिकित्सालयों में भी साथियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
इन बैठकों के दौरान जूनियर डॉक्टरों से सुझाव, सहयोग और आगे की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। संगठन की ओर से सभी साथियों की सहभागिता और सुझावों को महत्वपूर्ण बताया गया है।
नई कार्यकारिणी के लिए एकता, समन्वय, नेतृत्व और अधिकार को प्रमुख आधार बनाया गया है। JDA Chhattisgarh ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. इशिता मंडल के नेतृत्व में JDA Kabirdham मेडिकल समुदाय के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए संगठनात्मक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।







